बलरामपुर, फरवरी 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सहकारिता विभाग ने नई डिजिटल पहल शुरू की है। बी-पैक्स सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण हेतु एक विशेष डिजिटल एप विकसित किया गया है। आगामी खरीफ अभियान 2026-27 से जिले में उर्वरक का वितरण इसी एप के जरिए किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत केवल सहकारी समिति के पंजीकृत सदस्य किसानों को ही उनकी जोत के रकबे के आधार पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए सभी बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अपनी संबंधित समिति की सदस्यता अवश्य ग्रहण कर लें, ताकि भविष्य में उर्वरक प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। डिजिटल एप के उपयोग से उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बढ़...