देहरादून, जनवरी 21 -- ऐननडेल पब्लिक स्कूल प्रेमनगर की दो छात्राओं ने विभिन्न खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। एक उल्लेखनीय उपलब्धि में कक्षा 4 की अनन्या कुमारी ने जम्मू में चल रही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कक्षा 7 की अपर्णा चौधरी ने खो-खो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य जीएस आनन्द ने छात्रों की प्रशंसा की और स्कूल में सभी छात्रों को मिठाई वितरित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...