नई दिल्ली, जनवरी 12 -- बाप और बेटे दोनों क्रिकेटर हों, ऐसी तो कई मिसालें मिल जाएंगी लेकिन बाप और बेटा एक साथ एक ही टीम से खेलें, इसकी मिसाल नहीं मिलती। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तो ऐसा अब तक नहीं हुआ है लेकिन लीग क्रिकेट में अब ऐसा दुर्लभ संयोग हो चुका है। ये दुर्लभ संयोग जुड़ा है अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल के साथ। दोनों बीपीएल में न सिर्फ एक ही टीम की तरफ से खेलें बल्कि 50 रनों की साझेदारी भी की। 41 साल के नबी और उनके 19 वर्ष के बेटे ईसाखिल दोनों नोआखली एक्सप्रेस की टीम में हैं। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में दोनों ने सिर्फ 30 गेंद में 53 रनों की साझेदारी की। नोआखली एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन क...