देवरिया, दिसम्बर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत 6 दिसम्बर को प्रातः 7 बजे से बैतालपुर ब्लाक सभागार के गेट से प्रारम्भ होने वाले मिनी मैराथन 10 किमी के लिए तैयारी बैठक गुरुवार को बैतालपुर ब्लाक सभागार में हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य भारत की 543 लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदर लोकसभा के सांसद शशांक मणि द्वारा कराए जा रहे मिनी मैराथन से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। संयोजक/किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मिनी मैराथन बालक और बालिका दोनों वर्गों में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए सांसद शशांक मणि द्वारा प्रथम विजेता बालक/ब...