बिजनौर, फरवरी 3 -- 15 फरवरी इंदिरा बाल भवन बिजनौर में होने वाले पेंशन क्रांति महासम्मेलन की सफलता को लेकर सिंचाई विभाग में बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष शूरवीर सिंह की अध्यक्षता एवं इरिगेशन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के संचालन में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुएं अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने सभी कर्मचारी से पेंशन क्रांति महा सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार जिसके लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। 15 फरवरी को पेंशन क्रांति महासम्मेलन आयोजित होगा। इस अवसर पर आकाश दीप, वीरपाल सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार, नितिन कुमार, मिथुन कुमार, महिपाल सिंह, सितेश कुमार, संजय गुप्ता, उम...