गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के बैनर तले गिरिडीह जिला मुख्यालय में होनेवाले 14 दिसंबर को जरासंध महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। गिरिडीह जिला कमेटी इसकी तैयारी मे कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिले के सभी प्रखंडों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव में शामिल हो सके। शुक्रवार को आल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भीम रवानी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बताया कि जरासंध महोत्सव की शुरुआत 2023 से गिरिडीह जिला मुख्यालय में शुरू की गई जो लगातार तीसरे वर्ष भी मनाने के लिए तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। जिसमें गिरिडीह जिले के अलावा धनबाद, कोडरमा, देवघर, रांची, पलामू, गढ़वा सहित दूसरे राज्यों के लोग शामिल होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ायेंग...