जौनपुर, फरवरी 18 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मछलीशहर, मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज एवं महराजगंज की छात्राओं को ऐतिहासिक ज्ञान की वृद्धि, प्राचीन धरोहर एवं विधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा निर्धारित एक्सपोजर विजिट तहत सारनाथ वाराणसी के लिए रवाना किया गया। छात्राओं की बस को ब्लॉक प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख ने बताया कि ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों में अपने देश के प्राचीन धरोहरों एवं परम्पराओं के प्रति ज्ञान प्राप्त होता है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...