जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सराय ख्वाजा गांव के ऐतिहासिक सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश और क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और सूरजकुंड के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं एवं लोकमान्यताओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहलुओं पर भी गहन अध्ययन किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम ...