नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया भर के देशों ने बधाई संदेश दिए। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भी शुभकामनाएं आईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए भारत और अमेरिका को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया। अमेरिकी दूतावास की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बधाई संदेश सोशल मीडिया साइट पर साझा किया गया। इस संदेश में ट्रंप ने लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका की जनता की ओर से मैं भारत सरकार और भारत के लोगों को उनके 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के रूप में ऐतिहासिक बंधन साझा करते हैं।" ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.