रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री सनातन महापंचायत सभी धार्मिक संगठनों से समन्वय बनाकर ऐतिहासिक श्रीरामनवमी महोत्सव मनाएगा। इसका निर्णय श्री सनातन महापंचायत की रविवार को पिस्का मोड में हुई बैठक में लिया गया। विधायक सीपी सिंह ने रामनवमी के अवसर पर शहर के सभी सनातनी धर्मावलंबियों को शोभायात्रा में तलवार लेकर तपोवन मंदिर जाने का आह्वान किया। साथ ही महिला भक्तों के हाथ में हनुमान पताका लेकर तपोवन मंदिर पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, अविनेश सिंह, संजय मिनोचा, शशांक शेखर, कुमुद झा, शुभम कुमार, रोहित राज पांडे, गोपाल पारीक, संजय महतो, सिद्धार्थ दुबे, श्याम चौधरी, चंदन मिश्र, धर्मशिला सिंह, अर्चना साहु समेत बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.