सासाराम, नवम्बर 7 -- सासाराम, नगर संवाददाता। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को 42 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शेरशाह सूरी के मकबरे पर किया गया। जिसमें लगभग 275 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। शेरशाह सूरी के मकबरे परिसर में सभी कैडेट्स ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन किया, तो पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.