कोडरमा, अक्टूबर 7 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के ऐतिहासिक शिवसागर छठ घाट की स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माने जाने वाले इस विशाल तालाब के चारों ओर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। छठ पर्व नजदीक आने के बावजूद नगर प्रशासन की ओर से अब तक समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। ब्रिटिश काल में क्रिश्चन माइका इंडस्ट्री द्वारा माइका उत्खनन के उद्देश्य से खोदा गया 52 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह तालाब आज कोडरमा जिले की एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में जाना जाता है। उद्योग के बंद होने के बाद भी शिवसागर तालाब ने अपना महत्व नहीं खोया, बल्कि समय के साथ यह आस्था और लोकपरंपरा का केंद्र बन गया है। छठ पर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर सूर्य देव को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.