नई दिल्ली, फरवरी 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के चुनाव में उनकी 'ऐतिहासिक जीत' पर बधाई दी। रविवार को जापान में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि सनाए ताकाइची जी, प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.