हाजीपुर, फरवरी 15 -- वैशाली,संवाद सूत्र। महाशिवरात्री को लेकर ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर सजधज कर तैयार हो गया। एक अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं जलाभिषेक करने आएंगे। प्रधान पुजारी आचार्य अमीरनाथ मिश्र एवं सतीश मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य द्वार पर तोड़न द्वार बनाए गए हैं। जगह जगह कारपेट लगाए गए हैं। महिला एवं पुरुष श्रद्धालू के जलाभिषेक के लिए अलग अलग मार्ग होंगे। सभी जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई गई है। मंदिर को फुल माला एवं लाइट से सजाया संवारा गया है। महाशिवरात्री के एक दिन पूर्व मंदिर दुधीया एवं बैगनी रंग के लाइट से सज गया है। मेडिकल टीम जगह जगह तैनात रहेंगे। एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की चुस्त दुरूस्त व्यवस्था का इंतजाम रहेगा। जगह जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी। म...