मेरठ, अक्टूबर 6 -- सरधना। ऐतिहासिक चर्च में रविवार को आदिवासी समाज का लोकप्रिय पर्व कर्मा बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चर्च आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामूहिक सौहार्द्र के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु को समर्पित पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई। इसमें फादर मंगल मुख्य अनुष्ठान दाता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभु यीशु से समुदाय की भलाई, भाईचारे और समृद्धि की प्रार्थना की। मिस्सा के दौरान भक्ति गीतों, प्रार्थनाओं और धार्मिक शिक्षाओं से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। चर्च में विशेष रूप से सजे हुए माता मरियम के चमत्कारिक चित्र के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेका, मोमबत्तियां जलाईं और मनोकामनाएं प्रभु चरणों में अर्पित कीं। छोटा नागपुर मंच द्वारा आयोजित आदिवासी मिलन समारोह इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.