सासाराम, जून 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास में ऐच्छिक स्थानांतरण प्राप्त करने वाले शिक्षक सोमवार से योगदान करना शुरू करेंगे। वर्ग एक से पांच तक के शिक्षकों के स्कूल आवंटन का काम पूरा हो गया है। जिसकी सूची भी जिले को प्राप्त हो गई है। जबकि वर्ग छह से 12 तक का स्कूल आवंटन प्रक्रियाधीन है, जो शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। तब ये शिक्षक भी शिक्षा ई-कोष पर अपना नाम देख सकेंगे। डीपीओ स्थापना निशांत गुंजन ने बताया कि विद्यालय आवंटित होने वाले शिक्षक 23 से 30 जून तक योगदान कर सकेंगे। बताया कि वैसे शिक्षक जो संप्रति अवकाश में हैं और उनका विद्यालय आवंटित हो गया है। वे भी योगदान कर सकते हैं। चाहे अध्ययन अवकाश, मातृत्व अवकाश, उपार्जित अवकाश आदि पर हैं। उन्हें योगदान के लिए भौतिक रूप से मौजूद रहने की आवश्यकता नहीं होगी। वे आवंटित विद्यालय में योगदान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.