हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को ऐच्छिक विषय की परीक्षा के साथ शांतिपूर्ण समाप्त हो गयी। परीक्षा समाप्त होने के के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि 17 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक परीक्षा के संचालन जद्दोजेहद शुरू हो जाएगी। जैसा कि उम्मीद थी ऐच्छिक विषय में काफी कम संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। जिले के 68 परीक्षा केन्द्रों में कई केंद्रों पर सीट खाली ही रह गई। सभी परीक्षा केंद्रों कुल आवंटित 265 में 261 परीक्षार्थि उपस्थित हुए। जबकि4 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गये। हाजीपुर के परीक्षा केंद्रों पर कुल आवंटित 208 में 205 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वही महनार में 14 में 14 और महुआ में 43 में 42 परीक्षार्थी उपस्थि...