मऊ, मार्च 24 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जनसुनवाई केन्द्र पर रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। इसमें 43 पारिवारिक मामले आए। जिसमें से 12 मामलों का निस्तारण किया गया। ब्यूरो की पहल पर पांच दम्पति आपसी रजामंदी से एक साथ रहने को राजी हो गए। ब्यूरो की सदस्य अर्चना उपाध्याय ने बताया तीन मामलों में सहमति नहीं बनने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। चार मामले पक्षकारों की उदासीनता अथवा अनुपस्थिति के चलते बंद किया गया। एक मामला रिति पत्नी मनोज का आया, जिसमें रिति अपने पति से बिना बताए करीब 6 वर्षों से कहीं और थी। पति ने ब्यूरो के समक्ष शिकायत की। जबकि लड़की के पिता ने भी ब्यूरो के समक्ष लड़की के खिलाफ शिकायत की। ब्यूरो के सदस्यों ने पीड़ित पति को कोर्ट जाने के लिए कहा। बैठक में सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, एसआई समरजीत यादव तथा आरक्षी पूनम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.