पिथौरागढ़, मार्च 24 -- एंचोली-शिलिंग सड़क में जाम से लोग परेशान हैं। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि इस मार्ग में आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को भी यहां जाम के झाम से आमजन को जूझना पड़ा। जगदीश का कहना है कि यहां जाम का मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ पार्क होने वाले हैं। नजदीक में ही पुलिस की चौकी भी है, लेकिन लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.