संभल, दिसम्बर 24 -- विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत ऐंचोली में 23.23 लाख के संदिग्ध भुगतान के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान रघुनाथ के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किये हैं। साथ ही पूरे मामले की अंतिम जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेंद्र सिंह ने बताया कि विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत ऐचोली में कराए गए विकास कार्यों में अनियतमिता की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई थी। जांच में सामने आया था कि ग्राम पंचायत में कुल 23,23,816 रुपये के व्यय व भुगतान संदिग्ध है। इस पर जिलाधिकारी कार्यालय से ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया था। ग्राम प्रधान की ओर से नोटिस का संतुष्टिपूर्ण जबाब नहीं दिया गया। पूरे मामले में प्रारंभिक जांच के बाद जिलाधिकारी की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.