मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में रविवार को भारत माता पूजन के साथ 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। मौके पर पूर्व आचार्य विष्णु देव पाठक, विजय किशोर पाठक एवं सहसचिव विद्या चौधरी, सदस्य मनीष कुमार, इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व आचार्य विजय मंडल, बालिका प्रकोष्ठ की प्राचार्या कीर्ति रश्मि ने भारत माता की पूजन की। झंडोत्तोलन का कार्यक्रम भी कीर्ति रश्मि ने किया।कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार और कार्यक्रम प्रमुख पीयूष कुमार कर रहे थे। बहन आराध्या ने मंच संचालन किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया। शिशु मंदिर की बहनों ने समूह गीत ए वतन मेरे वतन, आबाद रहे तू की प्रस्तुति की। भैया फिनिश ने संस्कृत संभाषण प्रस्तुत किया। बालिका खंड की बहनों द्वारा समूह गीत मां भारती के चरणों...