भभुआ, सितम्बर 29 -- (नुक्कड़ पर चुनाव) रामगढ़, एक संवाददाता। ए भाई! नोट कर ल.... अबकी ओकर जीत पक्का है। अच्छा त तुहीं बड़का राजनीति के ज्ञानी बाड़अ, जे जीत क ऐलान कर रहल बाड़अ। तोहार अनुमान फेल होके रही। रामगढ़ शहर के दुर्गा चौक के दक्षिण एक चाय दुकान पर शाम की बैठकी जमी है। चाय की चुस्की के साथ लोग राजनीतिक बातचीत में मशगूल हैं। विधानसभा चुनाव में जीत-हार पर अपना अपना दावा कर रहे हैं। चूंकि विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसलिए इन लोगों की चर्चा का विषय भी चुनाव ही है। 60 साल के किसान मुराहू सिंह ने कहा कि उपचुनाव हुआ था न। यह सेमीफाइनल था। अब फाइनल में भी टक्कर कांटे का होकर रहेगा। मुराहू की बात सुनते ही उनसे उम्र में छोटे भावनाथ यादव ने तपाक से कहा- ना भइया, ऐसी बात नहीं है। तब से लेकर अब तक समीकरण बहुते बदल गया है। अबकी बारी कुछऊ हो सकता है। स...