प्रयागराज, अप्रैल 16 -- रोडवेज श्रमिक समाज कल्याण संघ के वार्षिक चुनाव में एक बार फिर एहतेशाम जमीर रिजवी ने परचम लहराया है। 11वीं बार उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजापुर स्थित यूपी रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार को हुए चुनाव में उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव में राम कैलाश यादव को भी क्षेत्रीय मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया। इस चुनाव में रमाकांत तिवारी को क्षेत्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें कार्यकारिणी चुनाव अधिकारी का भी दायित्व सौंपा गया। चुनाव के सफल आयोजन पर सभी यूनियन पदाधिकारियों को कर्मियों ने बधाई दी और संगठन को मजबूती से आगे ले जाने की उम्मीद जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...