फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद। यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी और मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी ने हालात को और भी गंभीर कर दिया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने यमुना किनारे 14 गांवों के निचले इलाके खाली करने के आदेश दिए। इसके लिए गांव में मुनादी कराई जा रही है। शहर में ताजेवाला बांध से सोमवार दोपहर को तीन लाख 35 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। यह पानी तीन सितंबर तक फरीदाबाद की सीमा में पहुंच जाएगा। फरीदाबाद की सीमा में करीब दो लाख क्यूसेक पानी आने की आशंका बनी हुई है। यमुना नदी में सोमवार दोपहर ओखला बैराज से 56,455 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि रविवार को यमुना नदी में 53,801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ऐसा लग रहा था कि यह पानी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.