रांची, अप्रैल 28 -- रांची। मैक्सवेल इंटरप्राइजेज की एजी कॉलोनी स्थित गोदाम से 60 हजार रुपए के सर्जिकल सामानों की चोरी हो गई। घटना शनिवार की है। इस संबंध में संचालक अतुल कुमार ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अतुल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के गोदाम में रविवार को गए थे। ताला खोलने के बाद जब वह भीतर गए तो देखा कि एस्बेस्टस शीट हटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। कई सामान गायब थे। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...