रांची, मई 21 -- रांची। एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 10वीं के टॉपर सुकून शौर्य और 12वीं विज्ञान संकाय के टॉपर अभिज्ञा कुमार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को टैब देकर सम्मानित किया गया। इन छात्रों में अभिषेक कुमार, आयुष रंजन, ऋषभ राज, प्राची सिंह, सवर कुमार और उज्जवल पोद्दार शामिल थे। मौके पर स्कूल में नए प्रशासनिक विंग का भी उद्घाटन किया गया। प्राचार्य शादान आलम, निदेशक कुणाल कश्यप, सचिव अनुज हेंब्रम ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.