हापुड़, जनवरी 13 -- हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के डायरेक्टर जनरल प्रो.सुभाष गौतम एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया के त्रिवार्षिक चुनाव में चेयरमैन पद पर भारी मतों से विजयी हुए हैं। वहां से लौटने पर कॉलेज में उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रबंध निदेशक डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ वाराणसी में आयोजित 68वां एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया के त्रिवार्षिक चुनाव में डॉ.सुभाष गौतम को प्राप्त मतों की गणना के आधार पर चेयरमैन चुना गया है। उपलब्धि पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, संस्थान के वाइस चेयरमैन डॉ.हिमांशु सिंघल, संस्थान के सचिव डॉ.रोहन सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ.आयुष सिंघल समेत सभी संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, संकायध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.