गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर जिले के मुसाफिरखाना तहसील मे तैनात एसडीएम के निलंबन की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन में एसडीएम के इशारे पर लेखपालों द्वारा जानबूझ कर गतिरोध उत्पन्न किया गया। एसडीएम के इशारे पर तहसील परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। कहा है कि मुसाफिरखाना के अधिवक्ताओं के उत्पीड़न में दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई न हुई तो प्रदेश भर के अधिवक्ता आंदोलन शुरू करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...