हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। एसेंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूजा-पाठ एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को विदाई दी। सचिव चंपा नैनवाल, प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश मिश्रा, उपप्रधानाचार्य भावना जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...