किशनगंज, जुलाई 4 -- किशनगंज संवाददाता। ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में एसी सर्विसिंग के दौरान छत से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अरमान, लोहारपट्टी ईदगाह बस्ती का रहने वाला था। बताया जाता है की एसी मैकेनिक ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय की एसी सर्विसिंग के लिए पहुंचा था। सर्विसिंग के दौरान छत का छज्जा अचानक ध्वस्त हो गया। जिससे एसी मैकेनिक दो तल्ले छत के छज्जे से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एसी मैकेनिक को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। सिलीगुड़ी ले जाए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसपी सागर कुमार ने बताया कि घटना दुखद है। किशनगंज पुलिस मृतक के परिजनों के साथ है। फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा। ट्रैफिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.