प्रयागराज, फरवरी 7 -- पारसनाथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकला। एसी बोगी में छिनैती की घटना के बाद प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। राजस्थान निवासी ममता कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ट्रेन नंबर 12941 पारसनाथ एक्सप्रेस से टुंडला से धनबाद जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन प्रयागराज पहुंची रात दो बजे एक युवक उनका पर्स छीन कर भाग निकला। वह अकेली थीं। इसके कारण पीछा नहीं कर सकी। धनबाद पहुंचने के बाद इसकी शिकायत की। घटना स्थल के आधार पर अब प्रयागराज जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पर्स में 1.70 लाख रुपये, मोबाइल, मेकअप का सामान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...