वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 22 -- एसी बसों में सफर करना सस्ता हो गया है। यूपी रोडवेज ने एसी बसों का किराया घटा दिया है। हालांकि, ये केवल अप्रैल अंत तक रहेगा। हाल ही में बढ़े किराए को कम करते हुए बरेली के रूटों पर यूपी रोडवेज ने ये फैसला लिया है। परिवहन निगम ने एसी बसों का किराया कम करके मुसाफिरों को राहत दी है। 22 मार्च से 30 अप्रैल तक किराया कम करने की सूचना परिवहन मुख्यालय ने जारी कर दी है। किराया कम होने से यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा। कुछ दिनों पहले ही किराया बढ़ाया गया था। विभाग ने किराया कम करने वाली बसों में 3 बाय 2 एसी बस का 1.45 रुपये, 2 बाय 2 एसी बस में 1.60 रुपये, वाल्वो 2.30 रुपये और वातानुकूलित शयनयान बसों में 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर लिया जाएगा। प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.