लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने एसी बस के यात्रियों को मिलने वाली 10 फीसदी छूट को 30 सितंबर तक देने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि सभी तरह के एसी बसों में छूट मिलती है। परिवहन निगम हर साल जाड़े में एसी बसों के किराये में 10 प्रतिशत की छूट देता है। यह छूट 21 मार्च को खत्म हो रही थी, जिसे 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया था। अब इसे 30 सितंबर कर दिया गया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि जनरथ एसी बसों में 1.45 रुपये प्रति किमी, टू इनटू टू बस में 1.60 रुपये प्रति किमी, वोल्वो में 2.30 रुपये प्रति किमी और वातानुकूलित शयनयान में 2.10 रुपये प्रति किमी रुपये दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.