लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को कई मरीजों की सीटी स्कैन जांच नहीं हो सकी। कई मरीजों को दो से तीन घंटे जांच करवाने में लग गए। यह समस्या सीटी स्कैन मशीन के कई बार गर्म होकर बंद होने से पैदा हुई। ऐसे में कई मरीजों को अगले दिन की तारीख देकर बिना जांच के ही लौटा दिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे में एसी काम नहीं कर रहा है। इस वजह से लगातार चलने से मशीन गर्म हो जा रही थी। बलरामपुर अस्पताल में प्रतिदिन 40 से 50 मरीजों की सीटी स्कैन जांच की जाती है। शुक्रवार सुबह सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे में लगा एसी खराब हो गया। एसी न चलने की वजह और लगातार सीटी मशीन चलने से वह गर्म होकर बंद हो जा रही थी। सुबह से जांच शुरू हुई थी, लेकिन दोपहर तक करीब 15 मरीजों की ही जांच हो सकी थी। मरीज जांच के लि...