संवाददाता, जून 9 -- आगरा के शमसाबाद कस्बे के मैरिज होम के कमरे में एसी नहीं लगा होने से इस भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा हाई हो गया। उसने शादी करने से मना कर दिया। वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। समझौते के प्रयास किए गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। बगैर शादी किए दुल्हन अपने घर चली गई। मामला थाना शमसाबाद क्षेत्र का है, जहां शनिवार को फिरोजाबाद से आई एक युवती की शादी शमसाबाद के एक गांव के युवक से तय थी। वर पक्ष ने कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समारोह की व्यवस्था की थी। दुल्हन पक्ष विवाह स्थल पर कुछ विलंब से पहुंचा। जब दुल्हन को ठहराया गया, उस कमरे में एसी नहीं था और पंखा भी बहुत धीमी गति से चल रहा था। भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने तत्काल अपने परिजनों को स्थिति की जानकारी दी और वर पक्ष से एसी की व्यवस्था की मांग की। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.