लखनऊ, जनवरी 7 -- ट्रेनों के एसी कोच में कॉकरोचों और कीड़ों की शिकायतें तो अक्सर आती रहती हैं, अब चूहों की शिकायतें भी आने लगी हैं। थर्ड एसी कोच में गोरखपुर से भोपाल तक सफर कर रहा एक यात्री रात को अपनी बर्थ पर सोया तो सिरहाने रखा उसका बैग सही-सलामत था। सुबह जगा तो उसका पूरा बैग कुतरा हुआ था। उसने इसकी शिकायत रेलवे से की है। रेलवे के एक्स पर किए पोस्ट में यात्री आयुष ने बताया कि ट्रेन नंबर 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए गोरखपुर से चढ़े थे। थर्ड एसी के कोच नंबर बी-1 उनका अपर बर्थ था। रात को सोते समय उन्होंने अपने बैग को सिरहाने रख लिया। सुबह सोकर उठे तो देखा कि एक चूहे ने उनका पूरा बैग ही कुतर डाला। बैग की कुतरन बर्थ पर इधर-उधर पड़ी थी। उन्होंने बैग और कुतरन की फोटो रेलवे के एक्स हैंडल पर डाली है। बताया कि चूहे ने इस कदर कुतर द...