आजमगढ़, अप्रैल 29 -- सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश उर्फ मुलायम मोदनवाल पुत्र स्व. जवाहिर पेशे से हलवाई का काम करते थे। वे शादी विवाह आदि अवसरों पर भोजन-मिठाई बनाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों को कहना कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सुरेश घर में लगे एसी की सफाई कर रहे थे। एसी में प्रवाहित हो रही करंट से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें नजदीकी एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश के मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीता और दो पुत्र एवं दो पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेश छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। सभी भाई अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.