गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एसी का पाइप चोरी करने वाले को क्षेत्र के लोगों ने घेर कर दबोच लिया। अभय खंड तीन से सिद्ध विनायक अपार्टमेंट में रहने वाले अमित सिंह ने बताया कि वह 13 फरवरी की रात अपने फ्लैट पर थे। इस दौरान उन्हें बाहर से कुछ काटने की आवाज आई तो उन्होंने बाहर आकर देखा। बाहर एक युवक उनके एसी का पाइप काट रहा था। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास रहने वालों के आने पर वह कूदकर भागने लगा, लेकिन सभी ने मिलकर उसे दबोच लिया। युवक ने अपना नाम अरमान निवासी विस्तार कॉलोनी बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...