सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- सीतामढ़ी। एस-एटी थाना क्षेत्र में एसी/एसटी प्रकरण के तहत आरोपी की तलाश में निकली पुलिस टीम ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान हरि छपरा गांव निवासी चंदेश्वर सिंह और अमरनाथ सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों पर एसी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को उनके घर से दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...