रांची, अगस्त 9 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसीसी स्कूल खलारी में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर, छात्रों ने एक-दूसरे को राखियां बांधीं और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी और उप-प्रधानाध्यापिका अर्चना उपाध्याय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी ने कहा कि ऐसे त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने छात्रों को इन परंपराओं के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इसके बाद, उप-प्रधानाध्यापिका अर्चना उपाध्याय ने भी रक्षा बंधन के पावन रिश्ते पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.