रांची, जून 21 -- खलारी, प्रतिनिधि। एसीसी उच्च विद्यालय और एसीसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को योग दिवस मनाया। इसकी शुरुआत में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रशासक जामवंत सिंह, प्रधानाध्यापक एस एन तिवारी, रवि गिरी और उप प्रधानाध्यापिका अर्चना ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात श्रीकांत शर्मा के निर्देशन में सभी विद्यार्थी और शिक्षकगण विभिन्न प्रकार के योगासन किए। प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों से कहा कि योगासन से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...