गुमला, फरवरी 21 -- गुमला संवाददाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चैनपुर के पूर्व थाना प्रभारी अशोक कुमार को गुमला से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची ले जाया गया। जहां पूछताछ पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व एसीबी ने चैनपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। इसी मामले में तत्कालीन प्रभार में कार्यरत एसआई अशोक कुमार की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई थी। इसके बाद से वे फरार चल रहे थे और एसीबी उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे एसीबी की टीम ने गुमला से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.