चतरा, जनवरी 6 -- टंडवा निज प्रतिनिधि पिपरवार में जमीन के बदले में सीसीएल में कथित फर्जी नौकरी के मामले में एसीबी की टीम ने टंडवा अंचल में दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। बताया गया कि सोमवार को रांची से आये एक टीम ने जिन पर आरोप लगा है कि फर्जी नौकरी मामले की उन परिवार का अंचल से बने वंशावली दस्तावेज प्रभारी सीओ देवलाल उरांव से लिया। लगभग चार घंटे तक नौकरी और जमीन सत्यापन से संबंधित रेकार्ड खंगाला। जांच टीम कुछ दस्तावेज साथ ले भी गयी। बताया गया कि जिला प्रशासन साल 2025 में पिपरवार में जमीन के बदले नौकरी को फर्जीवाड़ा करार देते हुए टंडवा थाना में 22 सीसीएल कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया था। इस केस को एसीबी की टीम ने टेकओवर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.