फरीदाबाद, मार्च 25 -- बल्लभगढ़। एसीपी तिगांव ने सोमवार को पिछले छह दिन से अपने पिता के साथ रहने वाले पांच साल के मासूम को उसकी मां को सौंप दिया। बच्चे की मां ने अपने पति के रिश्तेदार पर बच्चे का अगवा करने का आरोप लगाया था, हालांकि बच्चे के पिता ने उसकी पत्नी द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताया। गांव अटाली निवासी मुख्त्यार सिंह की पुत्री पूजा ने डीसीपी बल्लभगढ़ को अपनी लिखित शिकायत में दिया था कि वह पिछले काफी दिनों से अपने मायके अटाली में रह रही है। उसके साथ उसका पांच साल का बेटा अयान भी रहता है। 18 मार्च की शाम करीब 5.40 मिनट पर जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी उसे लोकेश तेवतिया अलावलपुर जबरन उठाकर ले गए। उसने 112 पर पुलिस को सूचित किया। इस मामले में पीड़िता ने बताया कि छायंसा थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। आखिर सोमवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.