एटा, जनवरी 31 -- एसीपी की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों का आंदोलन अब और उग्र हो गया है। सफाई कर्मियों ने अब विकास भवन परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार और महामंत्री ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि डीपीआरओ मोहम्मद राशिद जानबूझकर शासनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। पात्र होने के बावजूद कर्मचारियों को उनके लाभ से वंचित रखा जा रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और व्यक्तिगत पत्रावलियां वर्षों से अपूर्ण पड़ी हैं। इस कारण द्वितीय एसीपी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.