नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल बिसरख थाना प्रभारी और सर्किल की एसीपी को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार रात आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान हटा दिया। इसके अलावा मंगलवार को तीन थाना प्रभारियों के क्षेत्र में फेरबदल हुए। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी थाने की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में सोमवार रात दस बजे क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, तीनों जोन के डीसीपी, जिले के सभी एसीपी और थाना प्रभारी शामिल हुए। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन की सर्किल दो की एसीप...