अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर यूपीसीए के तत्वाधान में एसीएस सीनियर और एसीएस ब्लू बीच मैच खेला गया। एसीएस सीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 328 रन 6 विकेट खोकर बनाए। जिसमें विवेक चौधरी ने 106 रन पृथ्वीराज सिंह ने 71 रन की पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसीएस ब्लू की टीम 39 ओवर में 180 रन 9 विकेट खोकर बना सकी। एसीएस सीनियर की टीम ने 148 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विवेक चौधरी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...