अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नुमाइश प्रदर्शनी खेल महोत्सव टूर्नामेंट का तीसरा मैच प्रशासन एकादश व प्रशासन वॉरियर के बीच महुआ खेड़ा मैदान पर खेला गया। प्रशासन एकादश के कप्तान पंकज कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दिग्विजय सिंह के शानदार शतकीय पारी की बदौलत 213 रन 5 विकेट के नुकसान पर, विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें एसीएम ने शानदार, तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेदों में 7 छक्के 8 चौकों की बदौलत 101 रन की शतकीय पारी खेली। कपिल सिंह ने भी 62 रन का योगदान दिया। प्रशासन वॉरियर की तरफ से सूर्य सिंह और शुभम पवार ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन वॉरियर टीम 139/9 रन ही बना सकी। टीम के लिए महेश जादौन ने 42 रन और सुमित ने 30 रन का योगदान दिया । प्रशासन वारियर्स के कप्तान व एडीएम...