श्रावस्ती, अगस्त 12 -- इकौना। इकौना क्षेत्र के जयचन्दपुर कटघरा में सोमवार को हंस फाउंडेशन की टीम में शामिल चिकित्सकों ने कई बच्चों को एक्सपायर एलबेंडाजोल की दवा पिलाई थी। दवा की एक्सपायरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। वहीं दवा पीने वाले बच्चों के अभिभावक रातभर घबराए रहे। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एके संत स्वास्थ्य टीम के साथ जयचन्दपुर कटघरा पहुंचे। उन्होंने दवा पीने वाले बच्चों व अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों, शिक्षकों व हंस फाउंडेशन के सदस्यों के बयान लिए। टीम में डिप्टी सीएमओ डा आशीष श्रीवास्तव, अधीक्षक सीएचसी इकौना डा अवनीश तिवारी, जेपी गौतम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...