महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव ने सदर और परतावल सीएचसी में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का जायजा लिया। एसीएमओ ने प्रसव कक्ष, ओपीडी कक्ष, लैब तथा वार्ड का निरीक्षण किया। हर गर्भवती को गर्भावस्था के दौरान चार बार एएनसी चेकअप कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सभी गर्भवतियों से कहा कि वे गर्भावस्था के दौरान नियमित चेकअप कराती रहें। सेहत को सही रखने के लिए पौष्टिक आहार लेती रहें। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती कम से कम चार बार एएनसी चेकअप जरूर कराएं। किसी भी जटिलता से बचने के लिए संस्थागत प्रसव कराएं। सभी एएनएम को निर्देशित किया गया कि पीएमएसएमए दिवस के अलावा छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.